google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अतिक्रमणकारियों पर चला नगर प्रशासन का बुलडोजर

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज 11 जुलाई गुरुवार को जिलाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देश के आलोक में नगर परिषद क्षेत्र में सड़क अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी अजित सिंह के नेतृत्व में नगर प्रशासन की टीम दल बल के साथ हॉस्पीटल रोड , गांधी चौक,फल चौक सब्जी मंडी में सड़क अतिक्रमणकारियों पर बल पूर्वक अतिक्रमण मुक्त कराया गया।वही मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर में जाम की समस्या से मुक्ति के लिए जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सड़क किनारे अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में आम व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सभी सड़क अतिक्रमणकारियों को ध्वनि विस्तार यंत्र द्वारा सूचित किया था कि निर्धारित तिथि तक सड़क से स्वयं अतिक्रमण से हटा लें अन्यथा निर्धारित तिथि तक बल पूर्वक अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसी निमित्त अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही हो रही है।इस निमित कार्यवाही में अतिक्रमणकारियों पर उचित दण्ड शुल्क भी लगाया जाएगा।उन्होंने बताया कि लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर परिषद के द्वारा चलाया जाएगा जो भी लोग नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सड़क अतिक्रमण कर दुकान बना लिए हैं।उन लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)