रमण किशोर चौबे जिला सवांददाता दैनिक समाज जागरण
रोहतास जिला मुख्यालय स्थित सासाराम में पेयजल के हाहाकार को लेकर पार्षदों की एक फेहरिस्त ने सासाराम नगर आयुक्त का पुतला दहन किया। मौके पर मौजूद कई पाषर्दों ने आयुक्त के बिरोध में नारेबाजी भी की। बताया गया कि सासाराम के अधिकांश वार्डों में पानी की किल्लत है। जिससे लोगों में काफी परेशानी हैं। पानी की किल्लत को लेकर पूर्व में आयुक्त येतेंद्र पाल को पार्षदों ने सूचना दी। लेकिन अबतक समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित वार्ड पार्षदों ने आयुक्त का अर्थी निकालकर पुतला दहन किया। इस बात को लेकर नगर आयुक्त येतेंद्र पाल ने पुतला दहन करने के सवाल बताया कि कुछ पार्षदों द्वारा अनावश्यक रूप से पानी की किल्लत की बात कही जा रही है। नगर निगम सासाराम पानी को लेकर पूरी तरह से तत्पर है। पीएचडी से संयुक्त समन्वय के साथ पानी की आपूर्ति जारी है। लेकिन कुछ पार्षद जानबूझकर पानी की किल्लत की बात कर भ्रम्र फैलाने में जुटे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



