google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रक के धके से एक युवक मौत

रमण किशोर चौबे जिला सवांददाता दैनिक समाज जागरण

रोहतास जिले के धौधाढ़ थाना क्षेत्र के लेरूआ पुल के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक युवक की जान ले ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से युवक कि मौत हो गई। मृतक युवक लेरुआं के कमलेश बिंद का पुत्र लव कुश बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक के जीजा ने बताया कि सासाराम से मजदूरी कर वापस अपने गांव लेरूआ पैदल जा रहे थे, तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया,जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वही धौडाढ थाना के चौकीदार ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है। बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक लवकुश की मौत हो गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)