google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मंत्री दयाशंकर सिंह के सख्त रुख से एक्शन में नगर पालिका प्रशासन

-ठेकेदार पर डंडा
-कार्यदायी संस्था छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड करने के भेजे नोटिस
-प्रत्येक दशा में पांच जुलाई तक पूरा करना है 284 मीटर नाला निर्माण का कार्य
-बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की ही है छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण

बलिया : नगर के एनसीसी तिराहा से होटल पार्क इन तक दोनों पटरी पर हो रहे नाला निर्माण में गड़बड़ी मिलने के बाद परिवहन मंत्री के कड़े रुख को देख नगरपालिका परिषद भी एक्शन मोड में आ गया है। मामले में मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने के बाद नगरपालिका परिषद ने भी संबंधित कार्यदायी संस्था छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी किया है।
नपा प्रशासन ने छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन को पत्र जारी कर कहा है कि यदि अंतिम तिथि पांच जुलाई तक बाकी बचे 284 मीटर नाले का कार्य पूरा नहीं होता है तो उसके अनुबंध की समस्त जमानत राशि को जब्त कर निविदा को निरस्त कराने के साथ ही फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा। ऐसे में नपा प्रशासन के सख्त रुख से हड़कंप की स्थिति है। गौरतलब है कि मामले में 22 जून को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व जिलाधिकारी के निरीक्षण में मौके पर पाया गया कि कार्यदायी संस्था सीएस कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। मौके पर टेंडर होने के चार वर्ष बाद भी मामूली कार्य होना ही पाया गया। इससे तय हुआ कि निश्चित समय सीमा में कार्य पूरा करना असंभव है। अभी तक मात्र 157 मीटर की लंबाई में कार्य हुआ है जबकि 283.40 मीटर का काम पांच जुलाई तक पूरा करना है। ऐसे में प्रतिदिन 25 से 30 मीटर का कार्य करने पर ही यह कार्य तय समय पर होगा। मामले में नगर पालिका परिषद ने प्रतिदिन की कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसे में नपा ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर इसकी प्रति परिवहन मंत्री, जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है। इसी माममें में परिवहन मंत्री ने संबंधित जेई पर भी कार्रवाई के निर्देश जारी किया है। सनद रहे छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)