*इस वर्ष सरसो की अच्छी पैदावार से किसान खुश।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से हरहुआ ब्लाक के औरा गांव में सरसों की क्रॉप कटिंग
अपर जिला सांख्यिकीय अधिकारी गंगेश सिंह परिहार की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग कराई गई
।
क्रॉप कटिंग जयप्रकाश पांडेय एवं जितेंद्र पांडेय के खेत मे कटिंग दश गुणा दश गुणा दश मीटर त्रिभुज के आकार में कराई गयी। जितेंद्र पांडेय के खेत मे 12 किलो तो वही जयप्रकाश के खेत मे 12 किलो 300 ग्राम सरसो का उत्पादन हुआ।
प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कि सरसो का अच्छा उत्पादन हुआ है। 27 कुंतल प्रति हेक्टेअर की पैदावार हुई है। कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शन में सरसों की बुआई कराई गयी थी।
जितेंद्र पाण्डेय ने बताया कि समय से बुआई करने, सल्फर जिंक डालने से अधिक लाभ हुआ। माहो जैसे कीट न लगने से पिछैती सरसो भी अच्छी हुई है। सरसो की कटाई 11 मार्च को हुआ था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



