दैनिक समाज जागरण प्रखण्ड संवाददाता विपुल गोस्वामी फतेहपुर जामताड़ा (झारखण्ड )
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय फतेहपुर में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी के अध्यक्षता में हुआ । मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री के अभिभाषण भोपाल से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने सुना। जिसमें आज मोदी जी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को भोपाल से इंदौर एवं भोपाल से जबलपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाया । 2019 से आज तक 9 करोड़ घरों में जल नल का लाभ मिल रहा है साथ ही साथ मोदी जी के 9 साल के विकास कार्यों के पत्रक का वितरण किया गया मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी मनोज गोस्वामी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमरजीत बर्मन तीर्थनाथ मंडल समीर मंडल कार्तिक पंडित विपिन बाउरी पूर्णचंद्र पंडित जगदीश मंडल अजीत सोरेन चंदन मंडल राजकुमार हेम्ब्रम हारू मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



