*96 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), अहिरौली, वाराणसी में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रायोजित ‘नेशनवाइड ग्राम युवा शक्ति अभियान’ के प्रथम चरण का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में युवाओं को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं, वित्तीय एवं संस्थागत सहयोग तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध उद्यमशीलता के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर RSETI के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के 96 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम को अग्रणी जिला प्रबन्धक अविनाश अग्रवाल, जिला उद्योग केंद्र के सत्येंद्र कुमार और सफल उद्यमी अम्मा जी अचार से प्रसिद्ध श्रीमती विजयलक्ष्मी एवं सुश्री प्रिया मिश्रा ने स्वरोजगार अपनाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं द्वितीय चरण में 25 अभ्यर्थियों का वाराणसी से चयन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संयोजन नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक (DDM) सुश्री सोनिका राणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) अविनाश अग्रवाल, नाबार्ड की DDM सुश्री सोनिका राणा, RSETI वाराणसी के निदेशक अम्बरीष कुमार, जिला उद्योग केंद्र (DIC) के सत्येंद्र कुमार, वित्तीय साक्षरता केंद्र (FLC एवं CFL) के प्रतिनिधि, पीएमएफएमई (PMFME) के जिला संसाधन व्यक्ति (DRP) तथा सफल उद्यमी श्रीमती विजयलक्ष्मी एवं सुश्री प्रिया मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक सुश्री सोनिका राणा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, विभागीय प्रतिनिधियों, संस्थान परिवार एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



