दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर(बिहार) नबीनगर प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत साया गांव स्थित हाई स्कूल साया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फॉर्म भरने को लेकर एक छात्रा और स्कूल के हेडमास्टर के बीच तीखी बहस होती दिख रही है।
वायरल वीडियो में छात्रा ने हेडमास्टर से सवाल किया कि जब फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 तारीख तक है तो 11 तारीख तक ही क्यों फॉर्म लिया जा रहा है। इसी सवाल पर हेडमास्टर आग बबूला हो गए और छात्रा से बदसलूकी से बात करने लगे। वायरल वीडियो में दोनों के बीच नोकझोंक साफ सुनी जा सकती है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है।हालांकि समाज जागरण अखबार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।वही साया गांव स्थित हाई स्कूल का वीडियो वायरल होने और छात्राओं से रजिस्ट्रेशन के नाम पर अधिक राशि वसूली के आरोप के बाद जिला शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद ने प्रभारी प्रधानाध्यापक, उच्च विद्यालय साया, नबीनगर को पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।डीईओ ने निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करें कि क्यों नहीं उक्त आरोपों के लिए आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



