दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत नबीनगर में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती, स्वच्छता पदाधिकारी सौम्या द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह साहित अन्य द्वारा किया गया।


इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों, और स्थानीय लोगों ने एक साथ एक घंटे तक श्रमदान कर साफ-सफाई की। बाजार, मुख्य सड़कों और वार्डों में फैले कचरे को हटाया गया और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया।इस जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या मे स्कुली छात्र/छात्राएं शामिल रहे नगर पंचायत प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, इसे अपनी आदत बनाएं और नबीनगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



