google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

UPITS 2026 में झांसी की ‘चितेरी आर्ट’ ने बटोरीं सुर्खियां, प्रियंका रिछारिया ने साझा किया अनुभव


रिपोर्ट : रविंद्र आर्य

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण में उत्तर प्रदेश की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को देश-विदेश के सामने प्रदर्शित किया जा रहा है। इसी क्रम में रंग कला क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बूथ पर झांसी की पारंपरिक चितेरी आर्ट दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।



Page 3 न्यूज़ से बातचीत में प्रियंका रिछारिया ने बताया कि उनकी कंपनी बुंदेलखंड, विशेष रूप से झांसी की स्थानीय लोक कला चितेरी आर्ट को नए स्वरूप में प्रस्तुत करने का काम कर रही है। पहले यह कला मुख्य रूप से शादियों और घरों की सजावट के दौरान दीवारों पर बनाई जाती थी, लेकिन अब इसे कपड़े और कैनवास पर उतारकर देश-विदेश तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रियंका रिछारिया ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यह उनका पहला अनुभव है। उनके मुताबिक, ट्रेड शो में उन्हें बिक्री के साथ-साथ बहुत कुछ सीखने का अवसर भी मिला। उन्होंने कहा कि इस दौरान सामने आई कमियों और गलतियों से सीख लेकर भविष्य में अपने काम को और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें पियूष गोयल को अपनी पेंटिंग गिफ्ट करने का अवसर मिला, जिसे उन्होंने अपने लिए सौभाग्य की बात बताया। उनका कहना है कि आगे भी वे अपनी कला को और बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने तथा इसे बड़े स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास करेंगी।

वहीं, इंडिया एक्सपो मार्ट की सुविधाओं और ट्रेड शो के आयोजन को लेकर प्रियंका रिछारिया ने संतोष जताया। हालांकि उन्होंने अपने स्टॉल की लोकेशन को लेकर कहा कि अगर पेंटिंग स्टॉल को थोड़ी बेहतर जगह मिलती, तो संभवतः बिक्री और अधिक हो सकती थी। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला अनुभव है, इसलिए पिछले वर्ष की व्यवस्था से तुलना करना उनके लिए संभव नहीं है।

UPITS 2026 जैसे मंचों के जरिए बुंदेलखंड की पारंपरिक कला को नए बाजार और नए दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। प्रियंका रिछारिया का मानना है कि ऐसे आयोजनों से कलाकारों को सीखने, अपनी कला प्रदर्शित करने और नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

Page 3 न्यूज़ उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ कला, संस्कृति, व्यापार, उद्योग, सामाजिक गतिविधियों और ग्राउंड रिपोर्ट को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)