समाज जागरण पोर्टल रिपोर्ट
दैनिक समाज जागरण | अनील कुमार संवाददाता | नबीनगर (औरंगाबाद) : नबीनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैतिया सिमरी गांव से हत्या के प्रयास और रंगदारी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार, पिता बिंदा सिंह, निवासी जैतिया सिमरी गांव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नबीनगर थाना में हत्या के प्रयास का मामला पहले से दर्ज था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव स्थित घर में आया हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी जारी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
#Nabinagar #AurangabadBihar #BiharNews #CrimeNews #PoliceAction #Arrested #SamajJagran #BreakingNews #HindiNews #CrimeReport
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



