google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर :माली थाना पुलिस ने दो आजमानतीय वारंटी को किया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार वारंटियों की पहचान सुदर्शन यादव, पिता लगन यादव, ग्राम करहरी और अखिलेश यादव, पिता रामचंद्र यादव, ग्राम माली दोनों थाना माली, जिला औरंगाबाद के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष माली द्वारा बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों वारंटी अपने-अपने ग्राम आवासीय परिसर में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर माली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)