दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)ब
नबीनगर (बिहार)बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब नबीनगर में भी साफ दिखने लगा है। गुरुवार से ही नबीनगर के आसमान में बादलों का डेरा है, सुबह-शाम ठंडी पुरवा हवा चल रही है और हल्की बूंदाबांदी से मौसम पूरी तरह बदल गया है।मौसम विभाग के अनुसार अकवान 20 नवंबर की सुबह गोपालपुर के पास ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट से टकराया था। टकराने के बाद यह कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया, लेकिन इसकी नमी भरी हवाओं से बिहार में बादल और बारिश का दौर बना हुआ है। सुबह से आसमान में घने बादल, ठंडी पुरवा हवा चलने से दिन में भी ठंड का एहसास, सुबह और रात में कोहरर, बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही में कमी, लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए।
मौसम विभाग ने बिहार के 13 जिलों जिसमें औरंगाबाद भी शामिल है बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, 23 नवंबर से आसमान साफ होने की उम्मीद है।नबीनगर इलाके में खेतों में धान की फसल तैयार है। लगातार बादल और बूंदाबांदी से धान की फसल को नुकसान की आशंका है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



