दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 15 जून 2024 छात्रा श्रेया कुमारी की हत्या के विरोध मे शनिवार को दोपहर 3 बजे से आंदोलनकारियों केने नबीनगर बाजार को पुनः बंद करा दिया। वही बंद कराने वालों ने दुकानदारों को चेतावनी दिया है कि जबतक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तबतक नबीनगर बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा।बाजार बंद कराने के बाद सड़को पर सन्नाटा छाया हुआ है। यहां तक की अति आवश्यक दूध,पानी और दवा की दुकानें भी बंद करा दी गई है। वहीं बैंको के शटर गिरा दिए गए है और एटीएम भी बंद करा दिया गया है।आंदोलनकारियों का कहना है कि जबतक श्रेय के हत्यारों का पर्दाफाश नही हो जाता है तबताक नबीनगर को पूरी तरह सेबंद रखा जायेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



