google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर की छात्रा ऋतु ने रचा इतिहास टॉप 10 में प्राप्त किया छठा स्थान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बैरिया गांव में संचालित निजी कोचिंग संस्थान “जीनियस कोचिंग” के छात्र/छात्राओं ने बिहार परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में दबदबा बनाए रखा। संस्था के निदेशक ने चंद्रदीप प्रजापति ने बताया कि इस वर्ष संस्था से 80 विद्यार्थियों ने मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 50 से अधिक छात्रों ने दबदबा कायम रखते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल किए।

उन्होंने बताया कि संस्था की छात्रा ऋतु कुमारी मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में टॉप 10 रैंक में 485 अंक लाकर छठा स्थान और जिले में प्रथम स्थान पाकर अपने परिजन के साथ साथ संस्था,प्रखंड और जिले को गौरवान्वित किया है।ऋतु कुमारी एक साधारण परिवार से आती है।उसकी माता गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती है जबकि पिता मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलते है। निदेशक ने बताया कि उनके संस्थान में सभी विषयों के योग्य और अनुभवी शिक्षक है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों की सफलता पर अपार खुशी जताते हुए कहा बधाई और शुभकामनाएं दिया और कहा कि बिहार मे छठा स्थान पाने वाली कोचिंग की छात्रा को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)