दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार ) 30 नवंबर 2024 नबीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मीना देवी के पति नबीनगर ब्यापर मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह औरंगाबाद से घर लौट रहे थे इसी क्रम में नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा उनको गोली मारकर हत्या कर दी गई है।घटना शनिवार लगभग 6 बजे शाम के बाद की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह अपनी कार से घर लौट रहे थे जहां घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर और सीने मे गोली मारी है जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मामले मे पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देश पर एसडीपीओ 1 संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की एसआईटी टीम गठित कर अनुसंधान मे जुट गई है वैसे हत्या किन कारणों से की गई इस संबंध में कुछ भी पता नहीं चल सका है। वहीं हत्या की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई।