google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चंद्रवंशी समाज ने धूमधाम से मनाई 5229वीं जरासंध जयंती, एकजुटता और शिक्षा पर दिया जोर

पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण
●महाराज जरासंध के शौर्य और स्वाभिमान को किया याद, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा सामाजिक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प●
पदमा – पदमा बाजार स्थित चंद्रवंशी भवन में शनिवार को 5229वीं जरासंध जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर चंद्रवंशी समाज के लोगों ने मगध सम्राट महाराज जरासंध के शौर्य, पराक्रम, स्वाभिमान और गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रवंशी समाज के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह ने कहा कि एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत और पहचान है। इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
वहीं पंकज सिंह ने कहा कि महाराज जरासंध की वीरता और स्वाभिमान से नई पीढ़ी को परिचित कराना आवश्यक है, ताकि युवा अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को समझ सकें। सुदर्शन सिंह ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए समाज के लोगों को सामूहिक रूप से पहल करनी होगी।


वक्ताओं ने कहा कि जरासंध जयंती केवल महापुरुष को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे, सम्मान और संगठन की शक्ति को मजबूत करने का भी दिन है। समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। इसके लिए सभी को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने की जरूरत है।


कार्यक्रम में चंद्रवंशी समाज के अध्यक्ष रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, पंकज सिंह, नंदकृष्ण सिंह, अशोक सिंह, उमेश सिंह, गौतम सिंह, पिंटू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, वासुदेव सिंह, सुदर्शन सिंह, सत्यनारायण सिंह, विकास सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)