दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर बिहार) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से रविवार को नवीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ,जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं धार्मिक समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद थे।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि मोहर्रम पर्व हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। यह भाईचारे और कुर्बानी का प्रतीक है।
पर्व के दौरान ताजिया जुलूस, अखाड़ा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य है और डीजे नहीं बजेगा।ताजिया जुलूस के लिए तय रूट का ही पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संवेदनशील चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। थानाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को सहयोग करने और पर्व को शांति से मनाने का संकल्प लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन का काम सिर्फ सुरक्षा देना है, पर्व को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।समिति सदस्यों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि मोहर्रम पर्व पूरी शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



