वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
दिघलबैंक प्रखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां नदी में डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई है। बच्चे मामा की शादी में आये थे। जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।मृतक बच्चे एक ही परिवार के है। मामला जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत करूंआमनी पंचायत के बालू बाड़ी वार्ड संख्या 7 की है। जानकारी के मुताबिक बच्चे अपने मामा की शादी में ननिहाल आए थे। तीनों बच्चे समारोह स्थल के पास स्थित बुढ़ी कनकई नदी में दोपहर के समय नहाने के लिए गए थे। अचानक गहराई में चले जाने की वजह से तीनों बच्चे पानी में समा गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचाव के लिए दौड़ते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आनन फानन में बच्चो को नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया ।मृतक बच्चों की पहचान महमूद हसन उम्र 11 वर्ष,हुसैन अहमद उम्र 9 वर्ष एवं मो हफ़सन उम्र 6 वर्ष पिता मो अंजार आलम निवासी दरगाह बस्ती दहीभात के रूप में हुई है ।इस घटना के बाद पूरे इलाके मातम पसरा हुआ है। मालूम हो कि बच्चों के मामा की आज ही शादी थी और बारात निकलने वाला था। लेकिन उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में बच्चो की मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है ।परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



