google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लगता है नगर की जनता ने इस बार चेयरमैन पद के चुनाव में हाजी मोहम्मद फैसल को तन मन धन से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है


नजीबाबाद दैनिक समाज जागरण नसीम उस्मानी


नजीबाबाद। सपा नेता व चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार हाजी मोहम्मद फैसल के कैंप कार्यालय पर नगर के कई मोहल्ले के लोगों ने आकर उनका जोरदार स्वागत किया।अलग अलग मोहल्लों से ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे लोगों ने कहा कि इस बार वह चेयरमैन पद के चुनाव में हाजी मोहम्मद फैसल को तन मन धन से चुनाव लड़ाने का मन बना लिया है। क्यों कि हमें विश्वास है कि चुनाव जीतने के बाद हाजी मोहम्मद फैसल ही नगर का विकास कराएंगे। और कहा कि वह लोगों के बीच हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहते हैं लोगों के सुख दुख में काम आते हैं ।बड़ी संख्या में पहुंचे मोहल्ला चारबाग,नई बस्ती, पठानपुरा,जाब्तागंज के लोगों ने हाजी फैसल को फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर हाजी मोहम्मद फैसल ने कहा कि नजीबाबाद के सभी मोहल्लों से जो प्यार और सपोर्ट मुझे मिल रही है उसके लिए वह सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं। इस प्यार का बदला वह जिंदगी भर नहीं उतार सकते।ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे शाकिर कुरैशी,, मुस्तकीम अहमद,,मोहम्मद शाहिद,,गुलजार कुरेशी,,शावेज़ कुरैशी,,मोहम्मद जाहिद,,परवेज अहमद,,नफीस अहमद,,मास्टर सलीम,,मोहम्मद शाकिर,, अज्जु अहमद,,मोहम्मद शारीक,,शुएब अहमद सहित काफी संख्या में लोग रहे मौजूद।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)