-नगर निकाय चुनाव
-ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा ने जारी किया पहली टिकट सूची
-बलिया जनपद के तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष उम्मीदवार का नाम सूची में
-नगर पंचायत बांसडीह से अभिषेक मिश्र, मनियर से ऊषा गोंड़ का नाम शामिल
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण
बलिया : निकाय चुनाव की दुंदुभि आयोग ने बजा दिया है। बलिया जिले में चुनाव दूसरे चरण में है। राजनीतिक दलों को अब अपने योद्धाओं को मैदान में उतारना है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सबसे पहले योद्धाओं की पहली सूची जारी किया है। बलिया जनपद की तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का नाम इस सूची में है। नगर पंचायत सिकंदरपुर से अबुल फैयाज उर्फ फौजी को सुभासपा की उम्मीदवारी मिली है। नगर पंचायत बांसडीह से अभिषेक मिश्र और नगर पंचायत मनियर से ऊषा देवी गौड़ को उम्मीदवारी मिली है।
नगृ निकाय चुनाव के लिए सुभासपा की सूची में बलिया से चार नाम है। एक नाम नगर पालिका रसड़ा में सभासद उम्मीदवार का है। नगर पंचायत सिकंदरपुर में वरिष्ठ नेता शेख अहमद अली संजय भाई को ओमप्रकाश राजभर ने अपने दल का उम्मीदवार घोषित किया था। सीटों के आरक्षण पर विवाद के बखद सरकार ने जब दूसरी सूची जारी किया तो नगर पंचायत सिकंदरपुर पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गया। ऐसे में संजय भाई की सहमति पर पार्टी ने अबुल फैयाज को उम्मीदवारी दी है। अन्य दलों के उम्मीदवार अभी टिकट का इंतजार कर रहे हैं तो सुभासपा के अबुल फैयाज ने टिकट लेकर मैदान में चुनावी समर में मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी ने नगर पंचायत बांसडीह से युवा चेहरा अभिषेक मिश्र और मनियर से ऊषा देवी गौड़ भी उम्मीदवार के नाम वाली सूची में दर्ज हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



