विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता
नगराम।लखनऊ,नगराम पुलिस ने सोलर पैनल चोरी की एक बड़ी घटना का सफल खुलासा करते हुए चोरी में शामिल अभियुक्त को चोरी गए सोलर पैनल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरों में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगराम थाना क्षेत्र के गढ़ा निवासी राजकुमार पुत्र नन्दकिशोर द्वारा गुरुवार को नगराम थाने में सूचना दी थी कि बीते बुधवार को अज्ञात चोरों ने उनके घर में लगे सोलर पैनल को चोरी कर लिया है।
सूचना के आधार पर नगराम पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। नगराम पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। पुलिस के खास मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सफलता मिली, जब अभियुक्त नितिन साहू पुत्र स्व. रामशरण, निवासी ग्राम गढ़ा, थाना नगराम, जनपद लखनऊ को चोरी किए गए सोलर पैनल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नगराम थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से रात्रि के समय घर में लगे सोलर पैनल की चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है।बरामदगी के दौरान पुलिस ने एक अदद सोलर पैनल बरामद किया है।
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद एवं कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।नगराम पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



