google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगर पंचायत धान खरीदी केंद्र का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी के द्वारा किया गया उद्घाटन….



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मल्हार।खरीफ विपणन वर्ष 2021 में अंतर का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 01 दिसंबर बुधवार से शुरू हुई की गई है इसके लिए जिले में व्यापक तैयारी की गई है जिले में 01लाख 17 हजार 209 किसानों ने धान विक्रय के लिए अपना पंजीयन कराया है जिनके 130498 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी की जाएगी, किसान पंजीयन एवं रकबे मे गत वर्ष के मुकाबले 03.71प्रतिशत की विद्धि हुई है।
नगर पंचायत मल्हार धान खरीदी केंद्र का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी के द्वारा किया गया उद्घाटन सेवा सहकारी समिति मर्यादित मल्हार में आज सुबह 11:00 बजे डाक्टर जायसी के द्वारा धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद किसानो का टोकन काटने की प्रक्रिया प्रारम्भ गया, जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त, उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत,मल्हार नगर पंचायत एल्डरमैन अमित पान्डेय, पार्षदगण सुजित राजभानू, बबलू भारद्वाज,जिला उपाध्यक्ष केकेसी गणेशदत्त राजू तिवारी, द्वारिका साहू, भागबलि,नीखिल जायसवाल आईटीसेल महासचिव परमेश्वर रात्रे, वरिष्ठ कांग्रेस रघुराज पान्डेय, सतीश वर्मा एवं किसान मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जायसी ने बताया कि उपार्जन केन्द्र स्तर पर भौतिक व्यवस्था, बारदानो की व्यवस्था तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रो में सहकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति और उपार्जन केन्द्र वार जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। खरीदी के संबंध में किसी प्रकार के शिकायत के निवारण के लिए जिला स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ / नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)