google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*नही रहे महिला महाविद्यालय नबीनगर के प्रो सचिदानंद सिंह पूना मे हुआ असामयिक निधन*



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 14 अक्टूबर 2023 औरंगाबाद जिले के नवीनगर में महिला महाविद्यालय नवीनगर की छात्राएं,शिक्षकेतर कर्मीयों सहित अन्य शुभचिंतकों के लिए बुरी खबर है। महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर सचिदानंद सिंह का शुक्रवार को पुना स्थित एक निजी अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। डीआरडीओ के सिनीयर टेक्निकल असिस्टेंट चंदन कुमार सिंह के पिता प्रोफेसर सचिदानंद सिंह 53 साल के थे।उनका अंतिम संस्कार हिंदू रिती रिवाज के अनुसार पुना स्थित कैलास शमशान घाट पर कर दिया गया।प्रोफेसर सचिदानंद सिंह के इस असामयिक निधन से उनकी पत्नी बेटे सहित पुरा परिवार मर्माहत है। परिजनों ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उनके बड़े बेटे चंदन कुमार का पुना अहमद नगर स्थित रक्षा मंत्रालय में जौब लगा था। पति पत्नी दोनों अपने छोटे बेटे विशाल कुमार के साथ एक सप्ताह पूर्व अपने बडे बेटे से मिलने पुना गये थे। जहां एकाएक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें फेफड़े में संक्रमण हो गया था। प्रोफेसर के निधन की खबर मिलते ही पुरा परिवार विडीयो कॉलिंग के माध्यम से अंतिम संस्कार के दिल झकझोर देने वाले उस भावुक पल को घंटों निहारते गहरी संवेदना व्यक्त किया।
प्रो सचिदानंद के निधन पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह ने कहा कि प्रोफेसर साहब का निधन महिला महाविद्यालय के लिए बड़ी क्षति है। वे कर्मठ और ईमानदार छवि के व्यक्ति थे। प्रो सचिदानंद के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो मे व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,महिला महाविद्यालय के प्रिंसपल शकीला बानो,पैक्स अध्यक्ष रामाशीष पाल,सामाजिक कार्यकर्ता कामेश्वर सिंह,श्री राम पांडेय,धंजय पांडेय, शिक्षक नेता धंजय कुमार सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोग शामिल है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)