
नानपारा, बहराइच। उत्तर प्रदेश के जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ विकासखंड बलहा द्वारा शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नानपारा देहात में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं दिवर्षीय अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमे नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संघ का चुनाव मतदान प्रक्रिया के अंतर्गत संपन्न कराया गया। चुनाव में यतींद्र द्विवेदी अध्यक्ष, हेमंत उपाध्याय व हेना हसन उपाध्यक्ष, शत्रुघन वर्मा मंत्री, नवीन कुमार, दीनानाथ मौर्य व मोहम्मद असलम संयुक्त मंत्री, दिनेश आर्य कोषाध्यक्ष, घनश्याम लेखाकार छोटेलाल आय-व्यय निरीक्षक निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित सदस्यों ने कहा कि शिक्षक संघ हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा हम हमेशा एकजुटता का संदेश देंगे । इस मौके पर शैलेंद्र चौधरी, हेमंत यादव, संदीप वर्मा, नसीर अहमद, सुरेश वर्मा, मोहम्मद युसूफ, अरविंद मौर्य, विजय मिश्र, जयप्रकाश सिंह, राधेश्याम आर्य, शांतिपाल, सीता राम, मनीष पटेल, मुरेश यादव, बृजेश सिकरवार, रमीज खां, रजनीश सिंह।वरुण त्रिपाठी, अनुराग मिश्र, हरीराम, उदयराज सरोज, मुन्ना यादव, विश्व दीपक त्रिपाठी, साक्षी साहू, हाजी शबीब अहमद, नीलम, आरती मदेसिया, मंजू मौर्य, दिव्या साहू, सावित्री वर्मा, अकरम, अनुरुद्ध आदि शिक्षक मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



