ऋतुराज तिवारी बिन्दू, दैनिक समाज जागरण
रेवती (बलिया) : उपजा के जिलाध्यक्ष और एक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार दीपक ओझा की धर्मपत्नी शोभा ओझा (42) का निधन बीमारी के कारण हो गया। उपजा के जिलाध्यक्ष के पत्नी की मौत का समाचार सुनते ही जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों सहित सम्भ्रांत लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। गायघाट स्थित उनके पैतृक आवास पर तातां लगा रहा।
सनद रहे कि उपजा के जिलाध्यक्ष दीपक ओझा की पत्नी की तबियत करीब चार माह पूर्व खराब हो गयी थी।जिसका इलाज टाटा, वाराणसी आदि विभिन्न शहर के बड़े अस्पतालों में कराया गया। बीते महीने से श्रीमती ओझा का इलाज बीएचयू से चल रहा था। उपजा जिलाध्यक्ष ने बताया कि ज्यादा तबियत खराब होने पर तीन दिन पूर्व पत्नी को लेकर बीएचयू गये। इलाज के बाद चिकित्सकों ने ज़बाब दे दिया। पुन: हम बलिया आ गये, जहां शनिवार की देर रात शोभा ने अंतिम सांस लिया। शोभा अपने पीछे एक पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गयी है। वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप तिवारी, अनिल कुमार केशरी, विनोद पाण्डेय, श्रीकान्त चौबे, शिव सागर पाण्डेय, रितेश तिवारी, ग्रापए के तहसील अध्यक्ष पुष्पेन्द्र तिवारी’सिन्धु’, आनन्द सिंह”पिण्टू”के अलावे कमाई व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विद्या शंकर जी, संदीप ओझा, अक्षय ओझा आदि उपजा जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



