google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नारायण आईटीआई में महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक मनाया गया

फुलचांद पारित, समाज जागरण, संवाददाता

चांडिल : नारायण आईटीआई में महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक मनाया गया एवं उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे ने शोक जताते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को उम्र संबंधी परेशानियों की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे टाटा समूह का हिस्सा होते हुए समूह को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। साल 2000 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मभूषण और साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा नैनो कार से लेकर जगुआर तक लिए गए निर्णयों ने लोगों का नजरिया बदला। रतन टाटा को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें पद्म भूषण भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के लिए दिया गया, 2008 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा रतन टाटा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो उन्हें उनके व्यापारिक योगदान के लिए दिया गया। 2012 में रतन टाटा को “सर्वश्रेष्ठ सीईओ” का खिताब दिया गया। 2012 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पुरस्कार उन्हें दिया गया। 2018-2020 में प्रमुख भारतीय हस्तियों पर आधारित एक भारतीय टेलीविज़न श्रृंखला थी, जिसका प्रसारण नेशनल जियोग्राफ़िक पर किया गया था। इस श्रृंखला के एक एपिसोड को रतन टाटा के योगदान को समर्पित किया गया था। इस अवसर एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, जयप्रकास महतो, गौरव महतो आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)