


तीन दिवसीय नर्मदा महोत्सव की हुई शुरुआत
अनूपपुर 15 फरवरी 2024/ पवित्र नगरी अमरकण्टक में आज माँ नर्मदा के उद्गम स्थल मंदिर से मां नर्मदा की सुसज्जित झांकी की शोभा यात्रा से तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का शुरुआत हुई। इस अवसर पर माँ नर्मदा मन्दिर, उद्गम स्थल एवं मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया, संवारा गया है। माँ नर्मदा के उद्गम स्थल नर्मदा मंदिर से नर्मदा की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें माँ नर्मदा को फूलों से सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया था। माँ नर्मदा मंदिर परिसर से निकाली गई शोभायात्रा में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुन्देलाल सिंह मार्को, नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह, उपाध्यक्ष श्री रज्जू सिंह नेताम, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह सिंग्राम एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री दीपक पांडेय , एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सुश्री सोनाली गुप्ता,सहित व्यापारी, जनप्रतिनिधिगण, परिक्रमावासी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न आश्रमों, मंदिरों के साधु-संत, पुजारी, महिलाएं, युवाजन, श्रृद्धालु तथा पत्रकार शोभायात्रा में शामिल रहे।
शोभायात्रा में लोक कला पथक दल तथा बैण्ड पार्टी के साथ ही नर्मदे हर का उदघोष करते श्रृद्धालु भक्तों ने उत्साह, उमंग के साथ सहभागिता की। शोभा यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



