वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज शहर के खगड़ा मेला ग्राउंड क्षेत्र में नशे की लत के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. आसिफ उम्र 22 वर्ष वार्ड नंबर 15, चूड़िपट्टी स्थित कग्जिया बस्ती निवासी का है। मिली जानकारी के अनुसार आसिफ ई-रिक्शा चालक था। खगड़ा मेला ग्राउंड क्षेत्र नशे का अड्डा बन गया है। अधिकतर युवा यहां आकर एविल और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों को मोमबत्ती पर गर्म कर सिरिंज से शरीर में इंजेक्ट और सेवन करते हैं। आसिफ भी इसी लत का शिकार हो गया था,जिस कारण उसकी मौत हो गई।आसिफ के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके से नशा लेने का इंजेक्शन भी बरामद हुआ है।
शहर में खुलेआम चल रहा है नशे का कारोबार।

वही स्थानीय निवासी गुड्डू ने बताया कि क्षेत्र में नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। कम उम्र के युवा अपनी जिंदगी बर्बाद करें, नशे की लत के कारण शहर में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि नशा तस्कर शहर से लेकर गांव तक बिना किसी भय के इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं।
मृतक के पिता मलीउद्दीन ने बताया कि आसिफ नशे की लत में फंस गया था और बार-बार समझाने के बावजूद वह इससे बाहर नहीं निकल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
आसिफ की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि यहां पर दर्जनों ऐसे घर है जो नशे का कारोबार करते हैं। जिससे युवक नशे की लत के कारण कई आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम भी देते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी तीन से अधिक युवकों की मौत हो गई है, जिनकी उम्र 18 से 25 थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। और जांच में जुटी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



