google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इंडोनेशियाम भारत की डॉक्टर ज्याहेदा खानम व गौरी यसूफ के चित्रों ने मचाई धूम


प्रयागराज। इंडोनेशिया के जकार्ता में स्थित इस्लामिक सेंटर गैलरी में चित्रकला एवं कैलीग्राफी कला प्रदर्शनी का उद्घाटन जकार्ता के वाइस गवर्नर नूर सलाह ने फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी के संयोजक भारत के मशहूर क्यूरेटर गोरी यूसुफ हुसैन हैं, इस अवसर पर जकार्ता इस्लामिक सेंटर के महासचिव मुहय्युद्दीन इशाक और सूचना विभाग के प्रमुख आफिफुद्दीन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समिति के सदस्य दीपू खिरुल इस्लामी और खानम आर्ट गैलरी प्रयागराज की निदेशक मशहूर कलाकार ज़ाहेदा खानम, हन्नी फितरिया, अद्रियन देसमावती, असरुल, आंधी अज़हार नाबिल, सरिता गाल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

भारत के कैलीग्राफी कलाकार गौरी युसूफ एवं डॉ ज़ाहेदा खानम के चित्रों की इंडोनेशिया में दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं । प्रदर्शनी भारतीय इस्लामी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है, जिसमें विभिन्न देशों के कलाकारों की कृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं। भारत के प्रसिद्ध अकादमी चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा, एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद, कसीम फारूकी, राजेंद्र भारती, शुभम कशवाहा, नीरज हिंदुस्तानी इत्यादि कलाकारों ने इंडोनेशिया में भारत का मान बढ़ाने के लिए डॉ ज़ाहेदा खानम एवं गौरी यसूफ को बधाई दी है।

DrJyahedaKhanam #GauriYasoof #IndianArt #IndonesiaExhibition #ViralPaintings #IndianArtists #ArtLovers #IndianCulture #समाजजागरण


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)