हर पीड़ित व्यक्ति की आखिरी उम्मीद है राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत – बृजेश देवेन्द्र यदुवंशी

दैनिक समाज जागरण संवाददाता प्रवेश कुमार

पबांसा विकासखंड के नारंगपुर स्थित एम एस बाई इण्टर कॉलेज में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद् भारत की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसकी शुरुआत मां सरस्वती को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर की गई।
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेश देवेन्द्र यदुवंशी ने शिक्षा प्रणाली, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों के साथ भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं को परिषद् के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता पर समझने एवं उनके निस्तारण हेतु सुझावों, प्रयासों को निरंतर जनजागरुकता के लिए कहा एवं अगले सत्र शुरू होने से पहले ग्रामीण स्तर पर प्राथमिक एवं बेसिक शिक्षा मैं सुधार हेतु जनपद संभल के प्रत्येक गांव में परिषद् के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जनजागरुकता एवं स्थलीय निरीक्षण करने की योजना तैयार करेंगे।
कानून व्यवस्था को पारदर्शी बनाने हेतु भी परिषद् के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
स्वास्थ्य प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शिता के साथ अस्वस्थ व्यक्तियों को समय से इलाज मिले इसके लिये भी परिषद् के कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के कैंपों का आयोजन एवं सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर लचीली प्रक्रिया हेतु प्रयास करेंगे।
जनहित के तमाम मुद्दे जिनमें राजस्व, पंचायती राज एवं खाद्य विभाग, और स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग से सम्बंधित समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके इसके लिए भी परिषद् के पदाधिकारीगण जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे एवं सम्बंधित विभाग के जिम्मेदारों से भी प्रयास करेंगे कि वो जनहित मै पारदर्शी प्रक्रिया अपनाएं एवं समय से शिकायतों का निस्तारण करें साथ ही जो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लापरवाही या अनुशासनहीनता करेंगे परिषद् उनको बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी।
जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से मजबूती एवं ईमानदारी से कार्य करने की अपील करते हुए परिषद् की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए तत्पर प्रयासरत रहने को कहा।
बैठक में पश्चिमी उ0प्र0 के मीडिया प्रभारी होराम सिंह, सत्यवीर यादव उर्फ एस वी दीवाना, रामकिशोर यादव, राष्ट्र यादव, अवधेश यादव, वीरेश यादव, ललतेश कुमार गौतम, आदित्य यादव, प्रदीप यादव, सोनू यादव, मुकेश यादव आदि मौजूद रहें

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)