google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ओबरा में भी दिखी राष्ट्र संविधान दिवस की धूम, “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” थीम को लेकर निकाली गईं रैली

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

ओबरा/ सोनभद्र। ओबरा नगर में संविधान दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में एक रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। रैली का मुख्य विषय “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” था। इस अवसर पर दुनिया के सबसे बड़े लिखित संविधान का जश्न मनाने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। रैली का उद्देश्य धर्मनिरपेक्षता की संरचना के सपनों को साकार करना था। रैली में शामिल लोगों ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संविधान सभी को समानता और अपनी बात रखने की स्वतंत्रता देता है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह रैली बिल्ली पोखरा, गजराजनगर और सुभाष तिराहा होते हुए बुद्ध विहार तक निकाली गई। बुद्ध विहार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संजय कनौजिया ने बताया कि यह रैली संविधान दिवस के शुभ अवसर पर निकाली गई है। उन्होंने जोर दिया कि देश संविधान से चलता है और हमेशा संविधान से ही चलेगा। चंद्रकांत राम ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिए गए लोकतंत्र के संविधान का पालन करते हुए आज संविधान दिवस पर यह रैली निकाली गई है। उन्होंने संविधान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि आज के दिन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया था और इसे देश को सौंपा था ताकि सभी इसके नियमों पर चलें। उन्होंने बसपा को एक मिशन बताया जो दलितों और बाबा साहब के बनाए संविधान पर चलता है। बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव संजय कनौजिया के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ टाम बाबा, ओबरा ज़ोन प्रभारी जितेंद्र भारती, चंद्रकांत राम, पूर्व अध्यापक राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, अंकुश राव, राहुल बाबू, डब्लू रंगीला, जुगैल ज़ोन प्रभारी राजेश भारती, सीताराम भारती, राम अवतार, एडवोकेट लालचंद, एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष सुनील कुमार भारती, बौद्ध महासभा अध्यक्ष सुरेंद्र सागर व अन्य अंबेडकरवादी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)