google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तहसील में “राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान” और “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” का फूंका बिगुल

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

ओबरा/ सोनभद्र। तहसील ओबरा अन्तर्गत शिक्षा समेत मूलभूत अधिकारों से वंचित खरौंधी, मिटहिनियां, कोन आदि के युवाओं एवं अन्य क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीण जनों के मध्य तहसील ओबरा में विधिक साक्षरता एवं साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा तहसील ओबरा एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों विधिक साक्षरता और जागरूकता हेतु पदस्थ
परा विधिक स्वयंसेवक एवं अधिकार मित्र कमाल अहमद ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, सरकार और ज़िला न्यायालय की मंशा के अनुकूल लोगों को विधिकीय और कानूनी अधिकारों के साथ निर्दिष्ट बिन्दुओं, संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।


तहसील ओबरा में आगंतुकों के मध्य जहां संचालित राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान एवं स्थाई लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।


अधिकार मित्र ने जहां समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा नशा के विरुद्ध युवाओं को जागरुक करते हुए एक युद्ध नशे के विरुद्ध लड़ाई छेड़ने का आवाहन किया वहीं वहीं वरिष्ठ नागरिकों को देय सुविधाएं, देखभाल, पेंशन, चिकित्सा कार्ड, दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद आदि से बचाव हेतु ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र में गुहार कर अपने अधिकारों के संरक्षण की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)