google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय सेमिनार आज। तैयारियां पूरी

मधेपुरा।

स्नातकोतर दर्शनशास्त्र विभाग, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा, आदित्यवाहिनी, बिहार तथा मधेपुरा यूथ एशोसिएशन (माया), मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार) को ‘भारतीय संत-परंपरा : मानवोत्थान एवं राष्ट्रोत्कर्ष’ राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार के संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि सेमिनार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों ने मिलकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक प्रेमचन्द्र झा होंगे।
इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. अनंत कुमार मुख्य अतिथि, कुलसचिव डॉ. विपिन कुमार राय विशिष्ट अतिथि तथा विकास पदाधिकारी प्रो. ललन प्रसाद अद्री सम्मानित अतिथि होंगे। विषय प्रवेश अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर प्रज्ञा प्रसाद करेंगी।
सेमिनार के आयोजन सचिव राहुल कुमार यादव ने बताया कि सेमिनार में सहभागिता पूर्णतः निःशुल्क है। मुख्य विषय के विभिन्न पहलुओं और स्वामी विवेकानन्द जी एवं स्वामी निश्चलानंद जी के जीवन दर्शन एवं कार्यों से सम्बंधित आलेख/शोध-पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को सेमिनार में सक्रिय सहभागिता के आधार पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)