दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगावाद)
नबीनगर (बिहार)15 सितंबर 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र से आए दिन शराबियो की गिरफ्तारी की जा रही है वावजूद शराबी शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं ।एस आई मदन उपाध्याय एवम टीम द्वारा पुलिस गश्ती के दौरान नवीनगर रोड से नशे की हालत में जयराम बैठा पिता स्वर्गीय बिंद्रा बैठा ग्राम मोहर कर्मा थाना माली जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया।
इधर ए एस आई दीपक कुमार सिंह एवम टीम द्वारा पुलिस गश्ती के दौरान नशे की हालत में नंद कुमार तिवारी पिता विश्वनाथ तिवारी ग्राम मुरली बेलाई थाना नबीनगर को गांव से गिरफ्तार किया गया।
उधर नहर किनारे से पुलिस गश्ती के दौरान एस आई अमित कुमार एवम सशस्त्र बल ने नशे की हालात में मोहम्मद जुबेर आलम पिता मोहम्मद अतिम अंसारी ग्राम शिवराजपुर थाना नबीनगर और सूरजमल कुमार पिता सरवन पासवान ग्राम घोघरा थाना रिसियप को गिरफ्तार कियाl।
इधर थाना क्षेत्र के भवानोखाप से सुधीर बंजारा पिता रंजीत बंजारा को गांव से नशे की हालत में पी एस आई अनित कुमार एवम सशस्त्र बल द्वारा पुलिस गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया गया
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी को रेफरल अस्पताल नबीनगर मे शराब पीने की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



