नोएडा।** धर्म, संस्कार, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन तथा मानवीय मूल्यों की स्थापना के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक हेलीपैड ग्राउंड, शिल्प हाट के निकट, सेक्टर-33, नोएडा में होगा।

प्रसिद्ध भागवत मर्मज्ञ एवं कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन में प्रतिदिन लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान वात्सल्य मूर्ति ऋतंभरा दीदी जी, श्री महामंडलेश्वर सतुआ महाराज जी, जगद्गुरु श्री सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज जी, बागेश्वर पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी, श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एवं भक्त शिरोमणि श्री नंदू भैया जी की उपस्थिति अपेक्षित है।
कथा पंडाल के लिए भूमि पूजन 21 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ संपन्न हुआ। कथा के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न बैंड, भजन मंडलियां, बग्गी और घोड़ों के साथ करीब 1,100 महिलाएं कलश लेकर शामिल होंगी। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में लगभग 2,500 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक होंगे। उपमुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह होंगे।
भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष श्री संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा गार्ड, पीएसओ तथा करीब 100 स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में शाखा संरक्षक श्री प्रताप मेहता, श्री मधुसूदन दादू, कोषाध्यक्ष श्री अक्षय पारीक, श्री विकास अग्रवाल, महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती सुनीता मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एस.एन. गोयल, उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र मित्तल, प्रकल्प संयोजक संस्कार श्री अजय अग्रवाल, कथा संयोजक श्री विपिन मल्हन, श्री केशव गंगल, श्री एन.के. अग्रवाल, श्री कुलदीप गुप्ता, श्री रामरतन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. टी.एन. गोविल, श्री राजीव अग्रवाल, श्री पंकज जिंदल एवं श्री मनोज गोयल सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
परिषद के सचिव श्री अखिलेश भदौरिया ने अतिथियों, सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी श्री मुकुल वाजपेयी सहित करीब 50 पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद, नोएडा ने धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और संतों के आशीर्वचन प्राप्त करने का आह्वान किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



