दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 8 अगस्त 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड मुख्यालय मे जाति आधारित गणना का ऑनलाइन किया जा रहा है।l प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में दो ग्रुप मे जाति आधारित गणना का ऑनलाइन किया जा रहा है उन्होने बताया कि ग्रुप A मे 13 पंचायत और ग्रुप B मे 12 पंचायत का गणना का कार्य ऑन लाइन किया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जाति आधारित गणना का ऑनलाइन कार्य कुल 8 भवन में काम किया जा रहा है जिनमें सभागार भवन,मनरेगा भवन,प्रखंड कार्यालय,प्रखंड पंचायत कार्यालय,निर्वाचन कार्यालय,सामुदायिक भवन, ई किसान भवन,ग्राउंड और ऊपर तल पर किया जा रहा है।कमरा प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायं राय,प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय पाठक, बीसीओ अरुण कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार को बनाया गया है। बीडीओ ने यह भी बताया कि दो दिन में 648 प्रगणक ऑन लाइन कर के प्रखंड कार्यालय में जमा कर के जायेंगे साथ ही 105 सुपरवाइजर को आदेश दिया गया है कि सभी को लॉगिन कराकर थैला वापस लेना है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



