दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 12 सितंबर 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर रोड स्टेशन रेलवे फाटक सुरजन बीघा के समीप से बीते शनिवार को मिले सिर कटी शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा सोमवार को किया गया। मृत युवक की पहचान जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मुंदीचक गांव के मोती यादव का पुत्र चंदन यादव के रूप मे किया गया। परिजनो द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को बाल कटाने सैलून गया था उसके बाद लापता हो गया था। जिसकी रिपोर्ट काको थाना मे दर्ज कराया गया था।गौरतलब है की शनिवार को अहले सुबह सुजनबीघा रेलवे लाईन के समीप से सिर कटी लाश बरामद किया गया था जिसका पोस्टमार्टम रेल पुलिस द्वारा कराया गया था।परिजन शव की पहचान कर घर ले गए।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



