दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार)-प्रखण्ड कार्यालय नबीनगर के सभागार भवन में अनुसूचित जाति आयोग ,बिहार के सदस्य ललन भुइया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी और संबंधित कर्मी शामिल थे, जिनमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनराय राय, कार्यक्रम प्रोग्राम पदाधिकारी विजय कुमार परमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिजेंद्र सिंह, कल्याण पदाधिकारी शिशिर कुमार रंजन, बीसी सुमिंत्रा कुमारी, थाना नबीनगर से एस आई कस्तूरी कुमारी, सभी अंचल कर्मचारी, प्रखंड कर्मी, चिकित्सा कर्मी और विकास मित्र शामिल थे।बैठक में ललन भुइया ने संतोष व्यक्त करते हुये बताया कि मुख्यमंत्री के योजनाओं को अच्छी तरह से संचालित किया जा रहा है उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर क्रियान्वयन करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोगों और वर्गो पर नीतीश कुमार का ध्यान होता है और सहयोग करते हैं।यह समीक्षा बैठक नबीनगर के विकास कार्यों को गति देने और विभागीय कार्यों की समीक्षा करने के लिए आयोजित की गई थी।
वहीं बैठक के बाद ललन भुइया ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पोखरा जनकपुर का जांच किया।इसके बाद रेफरल अस्पताल नबीनगर, महिला उच्च विद्यालय और कन्या मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



