समाज जागरण दीपक सरकार
पलामू/छतरपुर | छतरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रुदवा में विकास कार्यों की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत मुखिया द्वारा किसी भी सरकारी योजना पर अमल नहीं किया जा रहा, जिसके चलते गाँव की बुनियादी सुविधाएँ बुरी तरह प्रभावित हैं।

ग्रामीणों के अनुसार न तो सड़क और नाली की मरम्मत हो रही है, न ही पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। कई महीनों से लोग अपनी समस्याएँ पंचायत कार्यालय तक लेकर पहुँचते हैं, लेकिन वहाँ से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
मनरेगा मजदूरी भुगतान में देरी, आवास योजना की सूची में अनियमितताएँ और राशन वितरण की गड़बड़ियों ने भी ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि पंचायत में करोड़ों रुपये की सरकारी राशि आती है, लेकिन उसका सही उपयोग नहीं हो रहा।
“हमारे गाँव में कोई विकास नहीं हो रहा। सड़कों पर कीचड़, हैंडपंप खराब, शौचालय अधूरे पड़े हैं। मुखिया सिर्फ चुनाव के समय ही आते हैं और फिर पाँच साल तक कोई हाल नहीं पूछते,”
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे और पंचायत कार्यालय का घेराव करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



