

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर औरंगाबाद (बिहार)
नबीनगर (बिहार) 24 जून 2023 नबीनगर रोड स्टेशन के साथ साथ नबीनगर वासियों के लिए आज गौरव का दिन रहा । काफी दिनों से की जा रही रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पूरा हुआ। 24 जून को रात्रि लगभग 12 बजे ट्रेन को औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह,काराकाट के सांसद महाबली सिंह,नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह,पूर्व सांसद एवम नबीनगर के पूर्व विधायक विरेंद्र कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया । हालाकि ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 मिनट बिलंब से 10–52 pबजे पहुंची और 11–15 मे रवाना हो गई। इस अवसर पर काराकाट के सांसद महाबली सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग को पूरा किया गया।सांसद सुशील सिंह ने बताया कि क्षेत्र से जुड़े दोनो सांसद के अथक प्रयास से इस ट्रेन का ठहराव संभव हुआ है।
जदयू नेता सह मिडिया प्रभारी सोनू कुमार सोनी ने इस अवसर पर बताया की. .नबीनगर के लोग के लिए आज का दिन गौरव का दिन रहा। इस अवसर पर नबीनगर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह, श्यामबिहारी सिंह, जगन यादव, उदय प्रसाद गुप्ता,सुरेशसोनी,भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह,जदयू के सूर्यवंश सिंह, राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू,जगन यादव सहित बड़ी संख्या मे राजनीतिक कार्यकर्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



