google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजकीय इंटर कॉलेज कोन में पहली बार बना नवोदय प्रवेश परीक्षा केन्द्र

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। दैनिक समाज जागरण

कोन/ सोनभद्र। नवसृजित ब्लॉक में पहली बार राजकीय इंटर कॉलेज कोन में नवोदय प्रवेश परीक्षा का केंद्र बनाया गया।जिसमें क्षेत्र के 384 बच्चे एग्जाम देंगे। पहली बार केंद्र बनाए जाने पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया ।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विजय सिंह रावत ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज कोन में शनिवार को नवोदय प्रवेश परीक्षा का एग्जाम होगा जिसमें क्षेत्र के 384 बच्चों का सेंटर बनाया गया है परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।

परीक्षा की पूर्ण तैयारी कर ली गई है सभी सीसीटीवी कैमरे एवं विद्यालय में बेंच की व्यवस्थाएं कर दी गई है परीक्षा प्रभारी सहायक अध्यापक राम भागवत पटेल को बनाया गया है विद्यालय में सभी शिक्षक सहयोग कर रहे हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।परीक्षा के लिए प्रशासन को सूचना दे दी गई है परीक्षाएं बिल्कुल मुस्तैद से होगी। किसी प्रकार की कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)