google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो बदमाश हुए घायल

दैनिक समाज जागरण। शिव प्रताप सिंह

रॉबर्ट्सगंज/ सोनभद्र। जनपद के सुकृत के पास तीन जनवरी को ट्रक चालक से लूट के मामले में दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश वाराणसी के रहने वाले हैं। हिन्दुआरी ओवरब्रिज के पास घेरेबंदी कर पुलिस ने उन्हें पकड़ा। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद की है। इस घटना में शामिल छह बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जुगैल के खरसहवा टोला निवासी ट्रक चालक विजय सिंह तीन जनवरी की रात देवरिया से गिट्टी उतारकर लौट रहा था। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत के पास अहरौरा घाटी में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके पास गिट्टी बिक्री के मौजूद एक लाख रुपये लूट लिए थे।


घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने 14 जनवरी की रात सुकृत के पास ही मुठभेड़ में एक बदमाश सुजीत यादव को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गुरुवार की सुबह पांच अन्य बदमाश दबोचे गए थे। देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल दो बदमाश रॉबर्ट्सगंज से हिन्दुआरी की ओर जा रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, हिन्दुआरी ओवरब्रिज के पास बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश हिनौता गांव की तरफ भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।


घायल बदमाशों की पहचान वाराणसी के चौबेपुर निवासी साहिल यादव और राजातालाब के मेहगवा निवासी राहुल यादव के रूप में हुई। उनके पास से दो तमंचा, दो कारतूस, एक पल्सर बाइक, दो मोबाइल फोन और लूट के 16,500 रुपये नकद बरामद हुए। दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लोढ़ी में इलाज के लिए भेजा गया। घटना स्थल पर फील्ड यूनिट और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 08 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    📍 दिल्ली–एनसीआर | 08 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से…
  • #BiharNews: 15 हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को STF ने दबोचा
    पश्चिमी चंपारण। बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले के कुख्यात एवं 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी हत्या, अपहरण समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों…
  • प्रशासनिक उपेक्षा की भेंट चढ़ी भारत में सातवां स्थान रखनेवाला पुस्तकालय सह संग्रहालय
    मायूस होकर लौट रहे दर्शक, सचिव ने किया बौद्ध सर्किट व पर्यटन स्थल से जोड़ने की मांग, राष्ट्रीय धरोहरों में एक है गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ 12 दिसम्बर सन् 1912 में स्थापित अनेको पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों को अपने में समेटे गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय भरतपुरा…
  • क्या पुतिन ने बदलती दुनिया का सच कहा? भारत-रूस रिश्ते, भरोसा और नई वैश्विक व्यवस्था
    रिश्तों की असली मुद्रा भरोसा होती है, रूस ने वही निवेश किया, रूस की आँखों में भारत: भरोसा, संतुलन और आने वाला भविष्य · प्रो. आरके जैन “अरिजीत” इतिहास के कठिन दौर ही रिश्तों की असली परीक्षा लेते हैं। ऐसे समय में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत को “दुनिया के सबसे भरोसेमंद साझेदारों…
  • जिला चिकित्सालयअनूपपुर के डाक्टरों ने पेश की मानवता की मिशाल
    लावारिस,पीड़ित महिला के लिए सफाई कर्मी बना ” मनमोहन” राणे की मेहनत लाई रंग लावारिस महिला का हुआ बेहतर उपचार परिजनों को किया सुपुर्द अनूपपर/सेवा परमो धर्मः मानव एक ऐसी प्रजाति है अगर उसमें कुछ करने की इच्छा है तो उसे हर जाति,धर्म,वर्ग, विशेष पशु,पक्षी, सभी की सेवा किए जाने का अवसर प्राप्त होता है,…
🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)