समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़
कानून-व्यवस्था/ त्योहार के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कि ग्राम मधवापुर में एक व्यक्ति परचून की दुकान में अवैध रूप से गांजा बेच रहा है इस सूचना पर नवाबगंज पुलिस/ आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर को साथ लेकर ग्राम मधवापुर में परचून की दुकान से 01 व्यक्ति रामचन्द्र पुत्र रामराज नि0ग्राम मधवापुर थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध गांजा कुल वजन 01 किलो 500 ग्राम बरामद किया गया ।
बरामद अवैध गांजा के संबंध में थाना नवाबगंज में मु0अ0स0- 108/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम रामचन्द्र पुत्र रामराज निवासीग्राम मधवापुर थाना नवाबगंज के विरुद्ध का अभियोग पंजीकृत कर
गिरफ्तार किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



