google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनुग्रह कालेज नबीनगर मे एनसीसी की प्रथम चरण की परीक्षा सम्पन्न

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 27 जुलाई 2024 शनिवार को नबीनगर के अनुग्रह नारायण कॉलेज में एनसीसी की प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। एनसीसी के प्रभारी ले. अक्षय जैन ने बताया कि प्रथम चरण की इस परीक्षा में कुल 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें 35 लड़कियाँ और 16 लड़के शामिल थे। प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने लड़कियों की लगातार बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए इसे सम्पूर्ण क्षेत्र में बदलाव की लहर बताया। लिखित परीक्षा मे शारीरिक माँप, दौड़ एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में सफल परीक्षार्थियों को ही शामिल होने का अवसर दिया गया। परीक्षा 13 बिहार बटालियन औरंगाबाद के सूबेदार राजेश सिंह, हवलदार प्रेम बहादुर गुरंग और हवलदार निर्मल थापा के देखरेख मे सम्पन्न कराई गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)