उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
खरसावां प्रखंड के आमदा नया बाजार राजखरसावां में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संचालित महर्षि पतंजलि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सभी पाठ्यक्रम सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। योग शिक्षक धीरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आओ योग अपनाएं देश को स्वस्थ बनाएं। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से मनुष्य में सी को स्वस्थ और निरोगी बनाने की क्षमता करना है। हमारे योग संस्थान में जुड़कर उत्तम स्वस्थ व रोजगार की अवसर प्राप्त कर सकते हैं। योग से संबंधित पाठ्यक्रम पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स अपने शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कर सकते हैं। जिसका कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य को बीमारी से बचने के लिए एक ही मात्र उपाय योग है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



