नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, लोगों का मिला अपार समर्थन
रोशन ही करेंगे बड़कागांव को रोशन – ओपी चौधरी
@ विनोद कुमार सवादाता दैनिक समाज जागरण बड़कागांव @
बड़कागांव – बड़कागांव विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी बड़कागांव स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बुढ़वा महादेव में पूजा अर्चना कर नामांकन प्रपत्र दाखिल के लिए रवाना हुए। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने बड़े गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात नामांकन के बाद रोशन लाल चौधरी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रोड शो करके गुटुआ मैदान में आयोजित महासभा में पहुंचे। नामांकन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता एवं संचालन अनिल राय वह हरि रत्नम ने संयुक्त रूप से किया।
नामांकन सभा के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोशन लाल ही कर सकते हैं बड़कागांव को रोशन। बड़कागांव में एक ही परिवार का राज होने के बावजूद भी बड़कागांव में कोई ऐसा काम नहीं हुआ है जिस राज्य स्तर तक पेश किया जा सके आगे उन्होंने कहा कि अगर आप बड़कागांव सहित पूरे झारखंड में एनडीए की सरकार बनाते हैं तो मोदी जी के गारंटी के साथ बड़कागांव सहित संपूर्ण झारखंड का विकास दुगुना रफ्तार से होगा। झारखंड में खनिज संपदा होने के बावजूद भी यहां के विकास गति सभी राज्यों से सबसे कम है इसका सिर्फ और सिर्फ झामुमो कांग्रेस और राजद का ही दिन है। हेमंत सोरेन सरकार ₹1000 देकर मैया लोगों को ठगने का काम किया है।
इस दौरान एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि एनडीए की सरकार ही राज्य और देश का समुचित विकास कर सकती है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य खनिज संपदाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद काफी पीछे है। इसके पीछे का मुख्य कारण जेएमएम, कांग्रेस व राजद की वर्तमान सरकार है। आगे उन्होंने कहा कि बड़कागांव में विस्थापन की समस्या समस्या जो विकराल रूप लेता जा रहा है। इस पर स्थानीय विधायक ने कोई काम नहीं किया है इसके अलावा पिछले 15 सालों से बडका गांव विधानसभा क्षेत्र का विकास का गाड़ी रुका हुआ है। आप लोगों का एक बार आशीर्वाद मिला तो 5 सालों में विधानसभा क्षेत्र में विस्थापन सड़क बिजली पानी और शिक्षा से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान करके दिखाऊंगा और बड़कागांव विधानसभा को झारखंड में सबसे विकसित विधानसभा बनाने का काम करूंगा।
वही हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है।उन्होंने पूरे देश के विकास में पार्टी के योगदान का हवाला देते हुए कहा कि अगर झारखण्ड राज्य में भाजपा की सरकार सत्ता में आती है, तो विकास की गति तेज़ होगी। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और नीतियों की तारीफ की। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा का मकसद केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि राज्य और देश का सर्वांगीण विकास करना है।
रैली में दिखी एनडीए की एकजुटता ,उमड़े जनसैलाब
इस रैली में उमड़े जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि एनडीए उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। पार्टी नेताओं ने जनता को भरोसा दिलाया कि एनडीए भाजपा ही वह पार्टी है जो राज्य और देश को विकास की राह पर अग्रसर कर सकती है। रैली में उपस्थित लोगों के उत्साह और समर्थन ने इस बात को प्रमाणित किया कि एनडीए भाजपा की जड़ें अब और भी मजबूत हो चुकी हैं।इस नामांकन रैली के साथ ही आगामी चुनावों के लिए एनडीए भाजपा ने अपना दमखम दिखा दिया है।और पार्टी के समर्थकों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह,रामगढ़ आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी आजसू केंद्रीय सचिव विजय साहू सहित दर्जनों नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।
वही मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वारिस खान, रमन सिंह संजीव बावला अशोक कुमार चंदन कुमार दिनेश सिंह मनोज सिंह संजय कुमार राधेश्याम अग्रवाल बड़कागांव मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, पूनम साहू , राजाराम प्रजापति संजय कुमार, बड़कागांव उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया रंजीत मेहता, मुखिया अनिकेत नायक, मुखिया वासुदेव यादव,पंसस कृष्णा राम,पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश ठाकुर प्रदीप महतो, केंदीय सदस्य संदीप कुशवाहा,राजा खान,मोबिन अंसारी, गीरेंद्र प्रसाद,उपेंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा तपेश्वर कुमार तापस, मनोज दांगी,पंकज कुमार, रितेश मेहता, निर्मल महतो कामेश्वर महतो नागेश्वर तूरी , सुरेश गिरी, घनश्याम कुमार, सोहनलाल मेहता, अशोक महतो, केदार महतो, दिनेश महतो,भीखन महतो शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, संजय महतो, उदय मेहता नंदकिशोर मेहता, अवध किशोर मेहता, रामकेश्वर सिंह, गंगा साहू, रवि राम, विनोद राम, यदु प्रसाद दांगी, संजय राणा, रामचंद्र साव,मोहित दांगी, सत्येंद्र गुप्ता, किशन राणा, प्रदीप महतो, गोपाल महतो, मोहम्मद अजहर, तूबारक अंसारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



