google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए ने राज्यसभा भेजे जाने पर घटक दलों में खुशी की लहर

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि काराकाट रोहतास

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए के द्वारा राज्यसभा में भेजे जाने के निर्णय को लेकर पूरे काराकाट लोकसभा क्षेत्र के शुभचिंतकों व सभी घटक दलों में खुशी की लहर व्याप्त है। इसके लिए पार्टी के सभी घटक दलों के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीयध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा कि इनकों राज्य सभा में भेजे जाने के निर्णय से पूरे बिहार में एनडीए मजबूत होगा। इस निर्णय से काराकाट लोकसभा को दोहरी जीत हुई। खुशी जाहिर करते हुए घटक दलों के सभी वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि सही समय पर सही कदम उठाया गया है। इस निर्णय से एनडीए को फायदा होगा। साथ ही काराकाट लोकसभा का विकास भी होगा। सभी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा काराकाट लोकसभा क्षेत्र के हर कोने-कोने से अवगत है। देश के शीर्षस्थ प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं कुशवाहा को बधाई देने वालों में भाजपा नेता प्रो. बलिराम मिश्रा,मदन बैश,काराकाट लोक सभा संयोजक नवीन चंद्र साह, प्रो.सुरेश तिवारी,प्रो. बिरेंद्र तिवारी,बिरेंद्र सिंह कुशवाहा,आशुतोष सिंह,पिंटू सिंह उर्फ बी के सिंह,जगदीश तिवारी,विजय तिवारी, मनमोहन तिवारी,अमित शेखर,मिथलेश कुमार शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)