वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत के बाद मंगलवार को जिले में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष फैजल अहमद के निजी कार्यालय में एक बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एनडीए के विभिन्न घटक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और इसे एनडीए की नीतियों व जनसमर्थन की जीत बताया। वक्ताओं ने कहा कि इस परिणाम से स्पष्ट संकेत मिलता है कि आने वाले समय में विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी एनडीए को भारी बहुमत प्राप्त होगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता हमेशा जनता की सेवा और विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मिली जीत विपक्ष के लिए करारा जवाब है।
जदयू जिलाध्यक्ष फैजल अहमद ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल मिलकर प्रदेश के विकास को और गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किशनगंज की जनता की ओर से बधाई दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिराम अग्रवाल, ज्योति कुमार सोनू, जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा, मनीष सिन्हा, इकबाल हुसैन, शिव नारायण यादव, कौशल आनंद, हरि किशोर साह, जय नारायण यादव (नगर अध्यक्ष, जदयू), रवि चौधरी (युवा नगर अध्यक्ष) एवं शुभम राजा सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



