google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मड़िहान मे खुली नीलम मार्का टमाटर की फैक्ट्री किसानों को टमाटर बेचने मे मिलेगी राहत

टमाटर का दाम सस्ता होने पर किसानों को टमाटर नहीं फेंकना पड़ेगा

राजगढ़ मीरजापुर /मड़िहान मे टमाटर की फैक्ट्री खुलने से किसानों को मिलेगी राहत। आज केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नीलम फ़ूड प्रोडक्ट टमाटर की फैक्ट्री का किया उद्घाटन। लंबे समय से किसानों के लिए टमाटर की फैक्ट्री का सपना साकार हो गया। डॉ जगदीश सिंह पटेल ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को बुके और शाल देकर सम्मानित किया इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह लाल बहादुर सिंह अपना दल यस राम लोटन बिंद रमेश पटेल को भूके और शाल देकर सम्मानित किया गया डॉ जगदीश सिंह पटेल के द्वारा नीलम फूड प्रोडक्ट टमाटर की फैक्ट्री खोला गया है।

जिसकी लागत लगभग तीन करोड़ की लागत से बना है जहां पर लाल मिर्च हरी मिर्च लहसुन अदरक प्याज सभी का यहां पर पेस्ट बनाया जाएगा। विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है। किसानों को टमाटर का उचित मूल्य मिलेगा। डॉ जगदीश सिंह न कहा की पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण शिक्षा की एक नई अलख और बेहतर चिकित्सा सुविधा छात्र छात्राओं को मिल रही है और टमाटर की फैक्ट्री खुलने से किसानों को इसका लाभ ही मिल रहा है। टमाटर के अलावा ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह यहां पर हरा मिर्च लाल अदरक लहसुन प्याज का पेस्ट भी किसानों को उपलब्ध होगा अगर कोई यहां पर बिजनेस करना चाहे तो आकर संपर्क कर सकता है जहां पर बिजनेस करने वालों को इसका लाभ भी मिलेगा। मिर्च जिससे लाखों लोग रोजगार मिलेगा। हर वर्ष टमाटर सस्ता होने पर किसानों या तो टमाटर खेतों में छोड़ देते थे या फिर सड़कों के किनारे फेंक देते हैं। यह सिलसिला हर साल होता रहता था। किसानों की समस्या खत्म हो गई।

मीरजापुर मे 4.5 लाख हेक्टेयर की भूमि है। इसमें से डेढ़ लाख हेक्टेयर खेती की जमीन के लिए उपयुक्त है। बाकी की जमीन पर वन ब्लॉक अन्य कार्य हो रहे हैं।मीरजापुर मे 14 हजार हेक्टेयर में टमाटर लगाया गया है इसके अलावा 13 हजार हेक्टेयर में मिर्च खेती हो रही है। इस वर्ष किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है और इसका पेस्ट बनने से लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा इसके अलावा रोजगार के लिए अवसर खुलेंगे। इसके अलावा चुनार में मूंगफली की खेती बहुत ज्यादा होती है और यहां पर भी आयात निर्यात केंद्र बनाया गया है जहां पर किस जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और किसानों को मिलने वाली सुविधाएं भी किसानों को मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गरीब विंध्याचल विकलांग में कंबल का वितरण किया। कंबल पाते ही गरीबों के जिले चेहरे। पाँच सौ कंबल का बितरण किया गया। इस मौके पर ब्लैक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह रवि शंकर सिंह पटेल राजेंद्र सिंह सुनील सिंह सुनीता पटेल शत्रुघ्न सिंह।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)